महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में बताए सुरक्षा के उपाय
- सहारनपुर में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी को सम्बोधित करती महिला थाना प्रभारी।
सहारनपुर [24CN]। महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने कहा कि यदि महिलाएं चाहें तो कन्या भू्रण हत्या पर अंकुश लगाया जा सकता है। महिला थाना प्रभारी आज यहां पेपर मिल रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त शिक्षक संघ द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा सम्बंधी टिप्स देने के साथ ही उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया। संघ के अध्यक्ष डा. अशोक मलिक ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सर्वप्रथम महिलाओं को स्वावलम्बी बनाना होगा ताकि वह किसी भी समस्या से निपटने के लिए सक्षम हो सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए भी गुर सीखने चाहिए ताकि उनके साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लग सके।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अबला नहीं बल्कि सबला बनना चाहिए। गोष्ठी को महिला शिक्षक संघ की अध्यक्षा समरीन फातमा, स्कूल के निदेशक बालेश्वर त्यागी, केपी सिंह, प्रवीण गुप्ता, गरिमा चौधरी, नकलीराम उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व डा. अशोक मलिक, महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह, समरीन फातमा, केपी सिंह, प्रवीण गुप्ता, बालेश्वर त्यागी ने संयुक्त रूप से गोष्ठी का शुभारम्भ किया। गोष्ठी की अध्यक्षता बालेश्वर त्यागी व संचालन शिल्पी सिंह ने किया। इस दौरान संजय शर्मा, हंस कुमार, प्रदीप कुमार, पूनम, अंजलि, संजय वर्मा, सविता धानुका, अंकिता भारद्वाज, शालिनी त्यागी, रेणु गर्ग, दीपा त्यागी, पूनम प्रवीण, ज्योति वाशुदेवा, सृष्टि शर्मा, गरिमा चौधरी, अर्चना सिंह, सुधा सिंह, शशि सैनी, कोमल सूद, मोनिका शर्मा, ताजिम हयात, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
