मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं बचाव की जानकारी

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं बचाव की जानकारी
  • सहारनपुर में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा एवं जानकारी सम्बंधी पम्पलेट वितरित करती एंटीरोमियो टीम।

सहारनपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला पुलिस व एंटीरोमियों टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों गोष्ठी, सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा एवं बचाव हेतु विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई।

महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम के तहत एंटीरोमियों टीमों एवं महिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनी प्राविधानों जैसे शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान टीमों ने बच्चों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया के दुष्प्रयोग से बचने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही वूमैन एम्पावरमेंट सम्बंधी विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर 1090 वूमैन पावर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाईन, 1930 साइबर अपराध, 108 एम्बुलेंस सेवा व ृ112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जानकारी दी गई।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *