साध्वी प्राची ने मदरसों को बताया आतंकवाद की पाठशाला

- सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करती साध्वी प्राची।
देवबंद [24CN]। साध्वी प्राची ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदरसों का सर्वे इसलिए कराया है क्योंकि अधिकतर मदरसे आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।
देवबंद विकास खंड के गांव झबीरन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची साध्वी प्राची ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मदरसों के जो सर्वे कराए हैं क्योंकि जो मदरसे हैं उनमें से अधिक आतंकी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत सारे अवैध मदरसे चल रहे हैं, उनका सर्वे कराना बहुत जरूरी था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जो मदरसे चल रहे हैं, उनमें आखिर कौन सा ज्ञान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मदरसों का सर्वे होना बहुत जरूरी था क्योंकि जितने आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति पकड़े जाते हैं, उनमें से अधिकांश देवबंद से ही पकड़े जाते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने देवबंद में एटीएस खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने मदरसों को आतंकवाद की पाठशाला बताते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे मदरसों के सर्वे के कार्य की सराहना की।