सचिन गुप्ता बने भारतीय व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के सदस्य
सहारनपुर [24CN] । भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने सहारनपुर जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। सचिन गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है। गौरतलब है कि भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता कीे व्यापार मंडल के प्रति लगन व योग्यता को देखते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया है।
आज भारतीय व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने सचिन गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल का आभार व्यक्त किया। जिला महामंत्री आशीष प्रकाश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अजय सूरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, राजीव गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सुनील विजन, उपाध्यक्ष बलजीत सिंह दुआ, महामंत्री भरत मोहन मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष आरती गोयल, जिला संयोजिका ममता सिंघल ने सचिन गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे व्यापार मंडल के संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सचिन गुप्ता इसी प्रकार अपनी कार्यप्रणाली से राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेंगे।