shobhit University Gangoh
 

एसएसी ने दिए त्यौहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के निर्देश

एसएसी ने दिए त्यौहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के निर्देश
  • सहारनपुर में अपराध गोष्ठी में दिशा-निर्देश देते एसएसपी डा. एस. चन्नपा।

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. एस. चन्नपा ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों व थानाध्यक्षों को विवेचनाओं का शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के साथ ही आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

एसएसपी डा. एस. चन्नपा आज यहां रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में अपरोधी गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अपराध की रोकथाम, वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी, विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण, घटनाओं का त्वरित निस्तारण करने और आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साक्ष्य की सुरक्षा योजना के अंतर्गत गवाहों की सुरक्षा से सम्बंधित कार्यशाला आयोजित करने के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह, पुलिस, अधीक्षक देहात अतुल शर्मा, एसपी यातायात प्रेमचंद, सीओ नगर प्रथम सी. पी. शर्मा, सीओ नगर द्वितीय दुर्गाप्रसाद तिवारी, सीओ सदर अजेंद्र यादव, सीओ बेहट रामकरण सिंह, सीओ नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर, सीओ गंगोह मो. रिजवान, सीओ देवबंद रजनीश कुमार उपाध्याय सहित संयुक्त निदेशक अभियोजन, सभी थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Jamia Tibbia