साबरी बने किसान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष
- सहारनपुर में उद्योग किसान व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते व्यापारी।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नुसरत साबरी का आज सहारनपुर आगमन पर व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नुसरत साबरी ने कहा कि किसी भी तरह से व्यापारियों का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा तथा व्यापारी हितों की लड़ाई मजबूती के साथ किया जाएगा। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतेश गुप्ता के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने सहारनपुर के प्रमुख व्यापारी नेता नुसरत साबरी को व्यापार मंडल का प्रदेश उपाध्यक्ष, सहारनपुर मंडल प्रभारी व जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद आज नुसरत साबरी के पहली बार सहारनपुर आगमन पर व्यापारियों ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नुसरत साबरी ने कहा कि व्यापार मंडल के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें जिस उम्मीद व विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल से अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती के साथ संघर्ष किया जाएगा और किसी भी स्तर पर व्यापारियों का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा।
कार्यक्रम में कनिष्क जैन, गौरव गुप्ता, हाजी उस्मान खान, राव निसार अहमद, अनिल शर्मा, कलीम अहमद, जमाल साबरी एडवोकेट, राजेश कुमार, नवीन चौहान, इफ्तखार अहमद, अमित, गौरव शर्मा, अरविंद शर्मा, विपिन, अनवर, जाफर, फरीद आदि सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
