स. सुरेंद्र सिंह बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष
- सहारनपुर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल।
सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने स. सुरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष, रोहित घई को जिलाध्यक्ष व रवि जुनेजा को महानगर अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
स्थानीय एक होटल में आयोजित बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष स. सुरेंद्र सिंह को मंडल अध्यक्ष, रोहित घई को जिलाध्यक्ष, आशु निरंकारी, संजीव गक्खड़ व सुनील शर्मा को जिला महामंत्री, रवि जुनेजा को महानगर अध्यक्ष, मुकेश गक्खड़ व अमित गर्ग को महानगर महामंत्री नियुक्त करने की घोषणा की। इसके अलावा अंतरिक्ष अरोड़ा युवा जिलाध्यक्ष, अमित बत्ता को युवा महानगर अध्यक्ष, सुनील राणा, राजकुमार बतरा व नीरज अरोरा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारी के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा संगठन में शक्ति तभी होती है जब वह संगठित हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश के त्रिवर्षीय 2022 से 2025 के चुनाव बरेली में सम्पन्न होंगे। बैठक में रूस्तम यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मोनिका यादव, तनु राजपूत, विवेक कुमार, प्रशांत ढल्ला, कुणाल गुलाटी, अजय मेहरा, राजू सेठी, प्रेम सागर, असीम नोसा, प्रवेश कुमार, अंशुल गुप्ता आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
