स. राजपाल सिंह बने रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर
सहारनपुर [24CN]। विश्व के सबसे बड़े सामाजिक सेवा संगठन रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3080 के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के चुनाव में सर्वसम्मति से सहारनपुर के स. राजपाल सिंह को डिस्ट्रिक्टर गवर्नर चुना गया।
उल्लेखनीय है कि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 के अंतर्गत पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ व उत्तर प्रदेश के 100 से अधिक क्लबों में अपनी कार्यशैली और प्रभाव के कारण स. राजपाल सिंह 2024-25 के गवर्नर निर्वाचित हुए हैं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रमेश अरोड़ा ने बताया कि सहारनपुर में 30 साल के बाद कोई गवर्नर रूप में चुना गया है।
नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर स. राजपाल सिंह ने कहा कि रोटरी सेवा का एक सशक्त माध्यम है। रोटरी ने पल्स पोलियो अभियान चलाकर पूरी दुनिया को पोलियो मुक्त करने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रोटरी की प्राथमिकताओं में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी भूमिका को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि सभी पांच प्रदेशों के 100 से अधिक क्लबों के रोटेरियन का उन्हें सहयोग मिलेगा और वह अपने कार्यकाल में उन सभी के सहयोग से स्वर्णिम काल के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कुरूक्षेत्र से वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अजय मदान, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जितेंद्र ढींगरा, टी. के. रूबी व अरूण मोगिया का आभार व्यक्त किया। स. राजपाल सिंह के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने पर डा. सत्यप्रकाश सैनी, ठा. एस. पी. सिंह, एस. के ठकराल, विवेक मनोचा, शीतल टंडन, एस. एन. चावला, अनिल मदान, संजय ढींगरा, अजय शर्मा, बलजीत सिंह चावला, राजेश कपूर, प्रदीप लूथरा, अजेंद्र पाल सिंह, गुरप्रीत सिंह मोंटी, पंकज बंसल, जोधवीर सिंह, कर्नल संजय मिड्ढा, कंवलप्रीत सिंह, जगमिंद्र सिंह, चौ. जोगेंद्र कुमार, सुशील जसूजा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।