कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज 12वां दिन है। युद्ध के 12वें दिन भी रूस के यूक्रेन पर हमले जारी हैं। इसी बीच यूक्रेन की मीडिया एजेंसी द कीव इंडिपेंडेंट ने बड़ा दावा किया है। एएनआइ ने द कीव इंडिपेंडेंट के हवाले से बताया कि रूस, सीरियाई लड़ाकों की भर्ती अपनी सेना में कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने सीरियाई लड़ाके हैं, लेकिन कुछ पहले से ही रूस में पहुंच चुके हैं और यूक्रेन में प्रवेश करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, यूक्रेन पर हमले को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने भी रूस के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। नेटफ्लिक्स की तरफ से कहा गया है कि वह रूस में अपनी सेवाओं को निलंबित कर रहा है और वह इस फैसले में पश्चिमी देशों की कंपनियों के साथ है। इसके साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीयों को आपरेशन गंगा के तहत वापस लाया जा रहा है। इसी बीच यूक्रेन से 160 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान सोमवार को हंगरी के बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचा। छात्रों ने वतन लौटते ही सरकार का आभार जताया।
वायुसेना के विमान से हरजीत सिंह को लाया जाएगा भारत
यूक्रेन के कीव में गोली लगने से घायल हुए हरजीत सिंह को भारतीय वायुसेना का विशेष विमान अन्य भारतीयों के साथ भारत के लिए रवाना होगा। भारतीय वायुसेना का विशेष विमान पोलैंड से भारत के लिए उड़ान भरेगा।
.jpg)
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे।
इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष ने दी घायल हरजोत के बारे में जानकारी
इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि हरजोत सिंह ने सीमा पार कर पोलैंड में प्रवेश कर लिया है। उनके साथ भारतीय राजनयिक भी मौजूद हैं। उन्हें सीमा पर पोलिश रेडक्रास द्वारा एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात करेंगे पीएम मोदी
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात करेंगे।

यूक्रेन में घायल हुए हरजोत सिंह पहुंचे पौलेंड
यूक्रेन में कुछ दिन पहले घायल हुए भारतीय नागरिक हरजोत सिंह आज पोलैंड पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने वीडियो बनाकर सरकार का आभार जताया।
Netflix ने रूस में बंद की अपनी सेवाएं
नेटफ्लिक्स ने रूस के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। नेटफ्लिक्स की तरफ से कहा गया है कि वह रूस में अपनी सेवाओं को निलंबित कर रहा है और वह इस फैसले में पश्चिमी देशों की कंपनियों के साथ है।
यूक्रेन से वतन वापस लौटे 160 यात्री
यूक्रेन से 160 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान सोमवार को हंगरी के बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचा। इस दौरान भारतीयों ने सरकार का आभार जताया। बेंगलुरु की रहने वाली एक छात्रा ने बताया कि यह वक्त वास्तव में कठिन था। हमने मेट्रो के माध्यम से तीन दिनों तक यात्रा की। इसके बाद यूक्रेन की सीमा पर पहुंचे और वहां से भारतीय दूतावास ने हमें निकाला और देश वापस भेजा।
