ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने दिया संगठन की मजबूती पर बल

ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने दिया संगठन की मजबूती पर बल
  • सहारनपुर में मिनिस्ट्रिीय एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का दृश्य।

सहरानपुर। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का 60वां स्थापना दिवस मनाया जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। विकास भवन के जिला विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन के मंडलीय अध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि सभी कर्मचारी सरकारी दायित्वों का ईमानदारी से निवर्हन करें।

कर्मचारियों को उनका अधिकार संगठन के बल पर मिल रहा है। हम बहुत सारी कुर्बानियों व लड़ाईयों के बल पर आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हम सभी को सही समय पर वेतन भत्ते मिल रहे हैं और विभाग द्वारा सभी सुविधाएं प्राप्त हो रही है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। अकेले कोई भी लड़ाई नहीं जीती जा सकती। हम सबको एकजुटता के साथ चलकर आगे और भी संघर्ष करते रहना है। कर्मचारियों के हितों के लिए कदम से कदम मिलाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करना है।

एसोसिएशन के संरक्षक रणधीर सिंह ने कहा कि 10 जनवरी 1962 को हमारी एसोसिएशन का गठन हुआ था। शासन द्वारा और जब से अब तक हम यहां पर ग्राम्य विकास विभाग को आगे बढ़ाने का हम लोग कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी दानिश सिद्दीकी ने कहा कि हम सब को एकजुट रहकर ही आगे संघर्ष करना है और हमें कर्मचारियों के हित में ही कदम उठाना है। यदि हम सब एकजुट होंगे तो आगे चलकर हमारी सभी मांगों को सरकार स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था को भी तत्काल बहाल करे ताकि हम आगे बढ़ सकें और हम को सम्मानजनक वेतन भत्ते और सम्मानजनक सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

इस अवसर पर सुधीर सिंह, तरुण राठौर, राजेन्द्र त्यागी, जगजीत सहगल, सतीश कुमार, योगेश कुमार शर्मा, ललित कुमार, संजय, सलीम कौसर, अश्ववनी कुमार, गौतम, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।