नकुड़ में तहसील मुख्यालय पर होगी ग्रामीण न्यायालय की स्थापना

नकुड़। नकुड तहसील मुख्यालय पर ग्रामीण न्यायालय की स्थापना के लिये जिला न्यायधीश ने कोर्ट रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिवक्ताओं को शीघ्र की ग्रामीण न्यायालय की शुरूआत करने का आश्वासन दिया। जनपद न्यायाधीश तरूण सक्सेना, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रकाश तिवारी व मुख्य न्यायिक मेजिस्ट्रेट मिनाक्षी सिन्हा के साथ यंहां बार रूम में अधिवक्ताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि यहंा ग्रामीण न्यायालय शीघ्र शुरू हो जाये।
उन्होंने सिविल कोर्ट की स्थापना के मुद्दे पर जानकारी देते हुए कहा कि यह सिविल न्यायालय की स्थापना का मामला हमेशा के लिये समाप्त नहीं हुआ है। जैसे ही भूमि अधिग्रहण हो जायेगा, सिविल न्यायालय की भी स्थापना हो जाएगी। जनपद न्यायाधीश ने कोर्ट रूम का निरीक्षण कर उसे ग्रामीण न्यायालय के लिये उपयुक्त बताया। साथ ही उसे तैयार करने के लिये बार संघ को निर्देश भी दिये। बार संघ अध्यक्ष यशपाल सिंह ने न्यायालय की आवश्यकता के लिये जरूरी कार्य शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व बार रूम में बार संघ अध्यक्ष यशपाल सिंह ने जनपद न्यायाधीश श्री सक्सेना को तहसील मुख्यालय में सिविल व ग्रामीण कोर्ट की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जनहित व स्थानीय अधिवक्ताओं के हित में न्यायालयो की स्थापना होनी चाहिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार व अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश का स्वागत किया। इस मौके पर बार सचिव मुर्सलीन राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता महीपाल सिंह, महावीर सिंह, इलम चंद सैनी, अनिरूद्ध शर्मा, जगमाल सिंह, रामगोपाल शर्मा, राजेश कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।