बाबा साहब के दिए संविधान के अनुसार देश में चल रही है सरकार: रूपाला

बाबा साहब के दिए संविधान के अनुसार देश में चल रही है सरकार: रूपाला
  • सहारनपुर में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला के स्वागत कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री पुरषोत्तम रुपाला ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश में महिलाओं को सम्मान दिलाया।

आज भाजपा कार्यालय पर संविधान गौरव अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए पुरषोत्तम रुपाला ने कहा बाबा साहेब के दिए संविधान के आधार पर देश में सरकार चल रही है। उन्होंने संविधान में सभी को समान अधिकार और अवसर प्रदान किये। देश में एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए उन्होंने सभी को समान रूप से मतदान का अधिकार दिया जिसके कारण ही सामान्य एवं गरीब परिवार से आने वाले नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। बाबा साहेब ने शोषित, वंचित और दलितों के उत्थान के लिए अतुलनीय कार्य किया है।  विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब के बनाये संविधान की आत्मा को मारने का काम किया।

कांग्रेस ने इतने वर्षो तक शासन करने के बाद भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न नही दिया, उन्हें चुनाव हरवाने का काम कांग्रेस द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बाबा साहेब की भावना के अनुरूप जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया। बाबा साहेब से जुड़े पंचतीर्थ का विकास किया गया। कार्यशाला से पहले भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षो व जिला प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, अनुसूचित आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री विपिन कुमार ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, नूतन शर्मा, कुलबीर राणा, किशोर शर्मा, योग चुघ, शीतल विश्नोई, गौरव गर्ग, शशि वालिया, अमर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।