महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाये: रूही अंजुम
- सहारनपुर में नवप्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर का दृश्य।
सहारनपुर [24CN]। युवतियां अबला से सबला तभी बनेगी जब वे आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम उठायेंगी इसके लिए उन्हें अपने आपको मजबूत बनाना होगा।
उक्त विचार आज उद्योगपति समाजसेविका रूही अंजुम ने नव प्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में संचालित किए जा रहे नि:शुल्क सिंचाई प्रशिक्षण कैम्प में प्रशिक्षण ले रही युवतियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
इस अवसर पर उन्होंने से निशुल्क सिलाई युवतियों का उत्साह वर्धन कर सिलाई से संबंधित अति आवश्यक चीजें नि:शुल्क वितरण की एवं समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर रूही अंजुम ने कहा आज के समय में इस तरह के कार्य बहुत जरूरी है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और बच्चों द्वारा जिस प्रकार की चीजें नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण कैंप में बनाई जा रही है वह बहुत ही सराहनीय है।
रूही अंजुम ने कहा कैम्प संचालिका प्रिया सैनी द्वारा बहुत लगन से बच्चों को सिखाया जा रहा है। बच्चों को रूही अंजुम द्वारा महिलाओं के अधिकार के बारे में ही बताया और उन्होंने कहा वह हर पल नव प्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के साथ हैं और समिति इस प्रकार के कार्य ही करती रहे। इस अवसर पर उन्होंने समिति अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल के कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि समिति अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल जिस प्रकार से बिना भेदभाव किए बालिकाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं वह समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सिलाई सेंटर पर हर वर्ग जाति के बच्चों को बिना भेदभाव के प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा समिति अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल नोडल अधिकारी आशु जयवाल एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा बहुत अच्छे कार्य समय-समय पर किए जाते हैं।
