shobhit University Gangoh
 

आरएसएस ने कोरोना वारियर्स के पांव धोकर पहनाए हार

आरएसएस ने कोरोना वारियर्स के पांव धोकर पहनाए हार

साम्बा : कोरोना के खिलाफ जारी जंग में योगदान दे रहे सफाई कर्मचारियों (स्वच्छाग्रहियों) को आज विजयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। नगर कार्यवाह सोनल वैद की देखरेख में आयोजित इस अभिनंदन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने नगर पालिका के सफाई कर्मियों को फूलों के हार पहनाए। इसके साथ ही इनकी आरती कर उन्हें तिलक किया और उनके पैर धोकर उन्हें सम्मानित किया। बाद में संघ कार्यकर्ताओं ने इन्हें सही मायनों में कोरोना वारियर्स बताते हुए इन्हें सुरक्षा के लिए मास्क, सेनिटाईजर भेंट किए व साथ ही राशन व जूस आदि के डिब्बे भेंट किए गए।

इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्षर दीपक कुमार, विजयपुर शाखा के मुख्य शिक्षक विशाल गुप्ता, नवरत्न सलाथिया, राम खजूरिया, रिपुल वैद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। नगर कार्यवाह सोनल वैद ने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है और इस महामारी में सफाई में डटे यह सफाई कर्मी वास्तव में सम्मान के हकदार हैं।

Jamia Tibbia