shobhit University Gangoh
 

मजूदर दिवस: आरएसएस ने सफाई कर्मियों के पैर धोकर दिया सम्मान, भर आई आंखें

मजूदर दिवस: आरएसएस ने सफाई कर्मियों के पैर धोकर दिया सम्मान, भर आई आंखें

साम्बा : मजदूर दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की गतिविधि धर्म जागरण समन्वय विभाग ने साम्बा में एक कार्यक्रम का आयोजन करके सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया और उन्हें राशन किट की बांटी। धर्म जागरण समन्वय विभाग के जिला संयोजक सूरज प्रकाश इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद थे।   साम्बा नगरपालिका के अधीन काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए संघ ने दीना नाथ मैमोरियल हाल में कार्यक्रम रखा और इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया।

सर्वप्रथम संघ ने  सफाई कर्मियों के पैद धुलाएं और उसके बाद उनकी तिलंक बंधना करके उनका सम्मान किया और उसके बाद उन्हें भोजन करवाया। इस दौरान कई सफाई कर्मचारियों की आंखे इस सम्मान से नम हो गई। सफाई कर्मचारियों ने इस तरह का सम्मान मिलने पर बहुत खुशी प्रकट की।

Jamia Tibbia