आरपीआई कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

  • सहारनपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले समर्थन पर आज भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी का स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने आरपीआई आठवले के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए समर्थन पर आभार जताते हुए कहा कि यह पूरे भाजपा गठबंधन की जीत है। उन्होंने आशा जताई कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी। इस दौरान आरपीआई के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवकुमार गौतम, शिवकुमार गौतम, मदन भारती, नन्हेंलाल वर्मा, अशोक सहगल, सिंधूराज, संजय गुप्ता, डा. अमरदीप, अकरम मंसूरी, प्रधान, कमल सक्सेना आदि मौजूद रहे।


विडियों समाचार