कांग्रेस कार्यालय में रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन, आपसी सौहार्द्र को किया मजबूत

कांग्रेस कार्यालय में रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन, आपसी सौहार्द्र को किया मजबूत
  • सहारनपुर में कांग्रेस के रोजा इफ्तार कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसे रोजा इफ्तार के बाद कार्यकर्ताओं ने मिलकर देखा और मैच का आनंद लिया। गुरूद्वारा रोड स्थित महानगर कार्यालय पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में आपासी सौहार्द्र का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मनीष त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के सभी धर्मों का सम्मान किया है और हर नागरिक को एक भारतीय के रूप में देखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता राहुल गांधी भी देशवासियों को यही संदेश देते हैं कि धर्म के मार्ग पर चलते हुए नफरत और भेदभाव से दूर रहना चाहिए।  कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान आलम, मुजफ्फर अली गुर्जर, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, प्रवीण चैधरी, गणेश दत्त शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, अमरदीप जैन, इकराम खान, यूनुस सिद्दीकी, गुलशेर अल्वी, शौरभ भारद्वाज, महासचिव मयंक शर्मा, असद खान, शमीम अहमद, आई. सिद्दीकी, सचिन गण, अमित राठौर, विपिन शर्मा, लाडी चैधरी, सुरेंद्र गुप्ता, चंद्रजीत सिंह, नितिन शर्मा, पीसीसी सदस्य धर्मपाल जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply