रोटरी क्लब दीपावली पर सैनिकों के लिए भेजेगा मिठाई
- सहारनपुर में रोटरी क्लब की बैठक को सम्बोधित करते असिस्टैंट गवर्नर सुभाष सपरा।
सहारनपुर [24CN]। रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर सुभाष सपरा ने कहा कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के गवर्नर रोटे. वी. पी. कालता ने सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों के लिए दीपावली के अवसर पर छह हजार मिठाई के डिब्बे भेजने का निश्चय किया है। इसलिए सहारनपुर के सभी रोटेरियन अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।
सुभाष सपरा आज घंटाघर स्थित क होटल के सभागार में सभी रोटरी क्लब की संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में सभी सात क्लबों के अध्यक्षों व सचिवों ने इस महान कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का विश्वास दिलाया। बैठक में आशीष मित्तल, बालमुकुंद, योगेश टंडन, नीरज रहेजा, अरूण सडाना, शिव अरोरा, रोहित ढींगरा, सिकंदरवीर बतरा, अनिल बंसल आदि मौजूद रहे।
