मैत्री मैच में रोटरी क्लब ने भारत विकास परिषद को हराया

- सहारनपुर में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते महापौर डा. अजय कुमार सिंह।
सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर कोंटिनेंटल व भारत विकास परिषद सिद्धार्थ के बीच खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में रोटरी क्लब सहारनपुर कोंटिनेंटल ने 6 रन से जीत हासिल कर ली। स्थानीय जेवी जैन डिग्री कालेज के मैदान पर आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में रोटरी क्लब सहारनपुर कोंटिनेंटल के कप्तान नगर विधायक राजीव गुम्बर व भारत विकास परिषद सिद्धार्थ के कैप्टन महापौर डा. अजय सिंह के बीच टॉस हुआ जिसमें रोटरी क्लब सहारनपुर कोंटिनेंटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 81 रन बनाए। 81 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी भारत विकास परिषद की टीम मात्र 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच गुलशन कपूर, बेस्ट बॉलर चेतन, बेस्ट प्लेयर राहुल गांधी, वरदान मदन को दिया गया।
इस दौरान रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर कर्नल संजय मिड्ढा ने कहा कि आज की भागदौड़ की जिंदगी में जो फिट है, वही हिट है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल मनुष्य को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। आज के क्रिकेट मैच का आयोजन भी खेलों को बढ़ावा देने तथा लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया है। मैच की कामेंट्री स. एम. पी. सिंह चावला व संदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर अनिल मदान, कपिल गोयल, नितिन अग्रवाल, तपेश ममगई, चमन सिंह चौहान, आशु गोयल, दीपा ममगई, पायल गांधी, पूनम मदान, संगीता शर्मा, आस्था शर्मा, नेहा सचदेवा आदि मौजूद रहे।