रोटरी क्लब क्लासिक ने किया कालेज को वाटर कूलर प्रदान
- सहारनपुर में गुरूनानक गल्र्स स्कूल को वाटर कूलर भेंट करते रोटरी क्लब क्लासिक के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। रोटरी क्लब क्लासिक सहारनपुर के पदाधिकारियों ने अन्नपूर्णा दिवस पर गुरूनानक गल्र्स इंटर कालेज को वाटर कूलर प्रदान कर रोटरी नववर्ष का शुभारम्भ किया। स्थानीय गुरूद्वारा रोड स्थित गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब क्लासिक के पदाधिकारियों द्वारा अरदास की गई। तत्पश्चात रोटरी क्लब क्लासिक द्वारा गुरूनानक गल्र्स इंटर कालेज को एक वाटर कूलर भेंट किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब जोन के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन सुभाष सपरा ने नई टीम को बधाई देते हुए रोटरी के लिए सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सुभाष सपरा ने पोलियो को समाप्त करने के लिए रोटरी क्लब द्वारा किए गए प्रयासों की भी जानकारी दी। इस दौरान डा. मोहन सिंह को रोटरी क्लब के प्रधान सन्नी दुआ द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सचिव विजय मोदी, कोषाध्यक्ष रौनक भाटिया, अनिल खुराना, मनीष गुप्ता जोधवीर सिंह पवन अरोड़ा, मनप्रीत बतरा, संजय चावला, नीरज भारती, आशीष ग्रोवर, दीपक कालरा, संजय कालरा, राजन चावला, रोली कालरा, ममता ठकराल, वर्णिका अरोड़ा, स. अजेंद्र सिंह, रजनी दुआ, अमनप्रीत बतरा, अरू बतरा, सरिता मोदी आदि मौजूद रहे।
