रोहित बने रविदास विश्व महापीठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेशाध्यक्ष
- सहारनपुर में नवनियुक्त अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते रविदास विश्व महापीठ के पदाधिकारी।
सहारनपुर। श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुरेश राठौर, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष रामवीर भैया ने रोहित रविदासिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित बैठक में भाग लेकर लौटे नवनियुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोहित रविदासिया ने बताया कि गुरू रविदास विश्व महापीठ का उद्देश्य गुरू प्रकाश को घर-घर तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि व सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने बताया कि पूरे भारत में अब सत्गुरू रविदास महाराज का ज्ञानदर्शन श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ जन-जन तक पहुंचा रही है। आगामी गुरू रविदास जयंती पर सभी को घर-घर दीपक जलाकर सबको एकता व समानता का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय व पूर्व विधायक सुरेश राठौर द्वारा श्री गुरूदास मंत्र का गुणगान कराया गया तथा एकता व भाईचारे पर बल दिया गया।
इस दौरान सूरजभान कटारिया, रामबाबू हरित, राजकुमार जटिया, किशोर पाल एडवोकेट, अभिनेत्री श्रीमती उर्मिला, इंदिरा देवी, बसंत राव धावड़े, संगीता गुलाटी, रोहित रवि, जिलाध्यक्ष धूमसिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
