रोडवेज बसें डग्गामार वाहनों को लाभ पंहुचाने के लिये चात्रियों से से वसूल रही है अधिक पैसा
- बसे जंहा खाली चलती है वंही डग्गामार मैजिक भरकर चलती है
नकुड 12 मार्च इंद्रेश। नकुड सहारनपुर रोड पर रोडवेज बसे यात्रियों के लिये बडी परेशानी का सबब बन गयी है। ये बसे परिवहन निगम के नियमो विरूद्ध अधिक किराया वसूल कर डग्गामार वाहनों को लाभ पंहुचाने का काम कर रही है। वहीं खाली बसे दौडने से परिवहन निगम को हो राजस्व लाखों रूपये मासिक का राजस्व नुकसान हो रहा है।
नकुड से सहारनपुर की दूरी मात्र 24 किमी है। सूत्रों का कहना है कि परिवहन निगम ने साधारण बसों के लिये प्रतिकिमी 1 रूपया 30 पैसे की किराये की दर नियत की है। जबकि इस दर से नकुड से सहारनपुर का किराया मात्र 31 रूपये 20 पैसे बनता है। पंरतु निगम की बसे यात्रियों से इसी दूरी के लिये 39 रूपये की वसूली कर रही हैं जिससे यत्रियों को करीब 9 रूपये अधिक देने पड रहे है। बताया जाता है कि गंगोह से निगम की बसे 70 रूपये वसूल रही है। जबकि गंगोह से सहारनपुर की दूरी मात्र 35 किमी है। इस प्रकार बसे करीब 2 रूपये प्रति किमी वसूल रही हैं।
निगम की बसो के विपरित इस मार्ग पर दर्जनों की संख्या मे डग्गामार मैजिक चल रहे है। इन मैजिक सडक परिवहन विभाग ठेका गाडी के रूप मे अनुमति देता है। पंरतु ये मैजिक नकुड सहारनपुर व गंगोह अंबेहेटा सहारनपुर रोड पर नियमित सवारी ढेाने का काम कर रही है। ये मैजिक जंहा नकुड से सहारनपुर के लिये रोडवेज के 39 रूपये के मुकाबले 30 रूपये किराया लेती हैं । जबकि गंगोह से सहारनपुर के लिये रोडवेज के 70 रूपये के विपरित मात्र 50 रूपये मे गंगोह से यात्री को सहारनपुर पंहुचा देती है। जिससे यात्री रोडवेज बसों के बजाये मैजिक का सहारा लेते है। यही कारण है कि डग्गामार मैजिक मे यात्री भरे रहते है जबकि रोडवेज की बसे खाली पडी रहती है। जिससे जंहा निगम को राजस्व की हानि उठानी पडती है। वंही यात्रियों को असुरक्षित व अवैध वाहनों मे यात्रा करने को मजबूर होना पडता है।
दुसरी ओर इन बसो की समय सारिणी भी सवालों के घेरे मे है। यात्रियों का कहना है कि नकुड मे घंटो तक बस उपलब्ध नहंी होती है। जिससे सहारनपुर रोड पर कथित बस अडडे पर लोग प्रतिक्षा मे खडे रहते हैं ओर बस न आने पर अंततः न चाहते हुए भी यात्री को मैजिक मे बैठकर सहारनपुर जाना पडता है। ये मैजिक असुरक्षित होती है।
विधायक ने कहा महत्वपूर्ण मुददा, अधिकारियों से बात करेगे
नकुड विधायक मुकेश चैधरी से इस बाबत की गयी तो उन्होंने कहा कि इस विषय मे उन्हे जानकारी नहंी है। वे जिलाधिकारी व निगम के अधिकारियो से बात करेगे। साथ ही नकुड से नियमित बस सेवा सुचारू चले इसके भी प्रयास होगे।
पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका नकुड नगर मे रोडवेज को निःशुल्क बस अडडा उपलब्ध करा रही है। बस अडडा बनाने का काम प्रगति पर है। परंतु वे यह भी चाहेंगे कि निगम नकुड के लोगो को सुरक्षित व नियमित बस सेवा उपलब्ध कराये। इस विषय पर निगम के अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। उधर यात्री रिंकु कुमार ने कहा कि रोडवेज के अधिकारी व कर्मचारी जानबूझकर मैजिको को लाभ पहुचाने के लिये ऐसी परिस्थिति उत्पन्न कर रहे है।
