सड़कें सूनी, पालिका ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

- सेनेटाइजेशन अभियान चलाते पालिका कर्मचारी
देवबंद [24CN] : वीकेंड कोरोना कर्फ्यू में बाजारों में सन्नाटा रहा तो सड़कों सूनी पड़ी रहीं। जरुरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। नगर पालिका की सफाई टीमों ने विभिन्न मोहल्लों में जाकर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया।
शनिवार को वीकेंड कर्फ्यू के चलते नगर की सड़कें सूनी नजर आईं। चिकित्सीय सेवाओं या जरूरी कामों से ही लोग घरों से बाहर निकले। पालिका प्रशासन ने नगर के विभिन्न इलाकों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार के निर्देशन में कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में नाले नालियों व सड़कों की साफ-सफाई करने के साथ ही सैनिटाइजर का छिड़काव किया।