शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनाँक 18-06-2022 दिन शनिवार को सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार क्रियान्वित किया जा रहा था। जिसके अंतर्गत पुरे सप्ताह में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को सड़क सुरक्षा नियमो एवं सावधानियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रमों में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी संगोष्ठी, क्विज़ प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता जैसी अनेक गतिविधियां शामिल रही। जिसमे शोभित विश्वविद्यालय गंगोह एवं शोभित विश्वविद्यालय मेरठ के छात्रों के साथ साथ दूसरे संस्थान गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी के छात्रों ने भी प्रतिभाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं में विजेताओं को विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य सड़क पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उनके ज्ञान और कौशल में सुधार करना, सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों और संबंधित मामलों के बारे में शिक्षित करना, यातायात नियमों को लागू करने में सहयोग करना, एवं सड़क पर उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक गतिविधियों को शुरू करना आदि रहा।

समापन सत्र के अंत में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने सड़क सुरक्षा क्लब से सम्बंधित सभी मेंबर्स को अनेक शुभकामनाएं दी और कहा की इस तरह के प्रयास से हम सभी जीवन में सभी कार्यों के प्रति सजग होते है और अपनी जिम्मेदारियों को भी समझते है।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने भी कार्यक्रम के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी और कहा की इस प्रकार के जागरूकता अभियान समय समय पर किर्यान्वित होते रहने चाहिए, जिससे छात्र एवं छात्राओं को अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर मिलता रहे।
इस कार्यक्रम में प्रो.(डॉ.) गुंजन अग्रवाल, प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार, UTDC डायरेक्टर डॉ. श्रीकांत गुप्ता, प्रो.(डॉ.) प्रीतम सिंह पंवार, प्रो.(डॉ.) जसवीर राणा, डॉ. कपिल मोहन, डॉ. सोमप्रभ दुबे, असिस्टेंट प्रोफेसर शोएब हुसैन, असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव त्यागी आदि सभी का विशेष योगदान रहा।
