तेल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जिला मुख्यालय पर गरजे रालोद कार्यकर्ता

तेल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जिला मुख्यालय पर गरजे रालोद कार्यकर्ता
  • सहारनपुर में महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते युवा रालोद कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN] । युवा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने तेल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी व महंगाई के विरोध में जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट को सौंपकर सरकार को तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए तत्काल निर्देश जारी करने की मांग की।

युवा रालोद कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर के नेतृत्व में कोर्ट रोड स्थित पेट्रोल पम्प पर एकत्र हुए जहां से नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे तथा जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए रविंद्र गुर्जर ने कहा कि आज युवा बेरोजगार है। रोजगार के लिए हाथ में डिग्री लिए सडक़ों पर मारा-मारा फिर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था जिसके चलते युवा रोजगार की इंतजार में हैें। उन्होंने कहा कि डीजल व पेट्रोल कीमतें आसमान छू रही हैं। रसोई गैस महंगी होने के कारण गृहणियों को अपनी रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि वह तत्काल केंद्र सरकार को तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए निर्देश जारी करें।

प्रदर्शनकारियों को जिलाध्यक्ष राव कैसर व प्रदेश महासचिव चौ. धीरसिंह ने भी सम्बोधित किया। प्रदर्शनकारियों में शौकीन राणा, विक्की शर्मा, सूर्यप्रताप गुर्जर, सूरज चौधरी, राव अल्तमश, मुकुल गुर्जर, राव फरमान, इरफान, अनुराग चौधसरी, राहुल गुर्जर, विशाल काम्बोज, श्रवण काम्बोज, तरूण मलिक, प्रवीण राठी, चौ. अन्नू, सूरज तोमर, विशाल तोमर, चौ. नमन, सपन चौधरी, सागर धीमान, वंश कटारिया, प्रद्युमन गुर्जर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Jamia Tibbia