रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाई चरणसिंह की जयंती

रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाई चरणसिंह की जयंती
  • सहारनपुर में चौ. चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते रालोद पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा का दूध व गंगाजल से अभिषेक करते हुए जयंती मनाई गई। स्थानीय अस्पताल चौक स्थित चौ. चरणसिंह की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जन्मदिन के उपलक्ष में माल्यार्पण करके नमन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रालोद की लोक संकल्प समिति के सदस्य चौ. चरणसिंह ने कहा कि आज पूरा देश करोड़ों किसानों व मजदूरों के मसीहा की जयंती मना रहा है क्योंकि चरण सिंह ने देश के करोड़ों किसानों व मजदूरों को उनके अधिकार दिलाने के साथ ही उनके उत्थान की दिशा में प्रयास किया था। उन्होंने केंद्र सरकार से चौ. चरणसिंह को भारत रत्न प्रदान करने व दिल्ली में उनके नाम से संग्रहालय बनाए जाने की मांग की। इस दौरान अरविंद मलिक, रिंकू सोनकर, कमल सोनकर, अंकित जाटव, सुदेश चौधरी, नरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, मनोज मलिक, दीपक कुमार, मनीष भारद्वाज, सोम चौधरी, भगतसिंह, ठा. जनकसिंह, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।