रालोद चलाएगा जनजागरण अभियान: नीरपाल

रालोद चलाएगा जनजागरण अभियान: नीरपाल
  • सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित करते चौ. नीरपाल सिंह।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेलकूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि आज देश के करोड़ों किसान, मजदूर व नौजवान रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी के अंदर किसानों के मसीहा चौ. चरणसिंह की छवि देख रहे हैं। इसलिए अब समय बदलेगा और परिवर्तन आएगा।

चौ. नीरपाल सिंह आज दयाल कालोनी में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिरोही के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2024 में जयंत चौधरी के प्रयासों से देश में पुन: किसान युग आएगा। इसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। जयंत चौधरी की सेना गांव दर दर व ब्लाक से लेकर जिला स्तर तक किसानों व युवाओं को संगठित करने के लिए चलो गांव की ओर जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि रालोद प्रत्येक गांव में खेलों को प्रोत्साहित करेगी जिसके लिए राष्ट्रीय लोकदल स्वयं खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएगा।

जिला संयोजक चौ. अर्जुन सिंह ने कहा कि आज देश को जयंत चौधरी जैसे सेकुलर व किसान नेता की जरूरत है। बैठक में अरविंद मलिक, सतीश एडवोकेट, रिंकू सोनकर, बबलू राणा, दीपक पंवार, नीरज तोमर, मनोज कश्यप, सोनू वाल्मीकि, सुंदर लाल आदि मौजूद रहे।