आगामी 22 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा रालोद

आगामी 22 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा रालोद
  • सहारनपुर में बैठक को सम्बोधित करते रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा जनसमस्याओं को लेकर आगामी 22 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

रालोद खेल प्रकाष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह आज यहां हकीकत नगर स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासन में किसान, मजदूर, नौजवान, आम जनता व्यापारी आदि सभी वर्ग परेशान हो रहे हैं। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ है। बाढ़ पीडि़तों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। शहर में चारों तरफ सड़कें टूटी-फूटी पड़ी हैं। गंदगी के ढेर लगने से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। किसी भी मौहल्ले में सफाई नहीं है। जनता हलकान हो रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मात्र रालोद ही एक ऐसी पार्टी है जो संसद से लेकर सड़क तक अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता जयंत चौधरी मुद्दों की लड़ाई लड़ रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर व चौ. अरविंद मलिक ने कहा कि अभी तक नगर निगम द्वारा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं किय गया है। बाढ़ के कारण मकानों के लिंटर में दरार पड़ गई है। दीवारें टूट गई हैं परंतु अभी तक किसी को सहायता राशि नहीं मिली है। बैठक में नरेंद्र सिरोही, कमल सोनकर, प्रदीप छोटा, विक्रांत तोमर, अमित कुमार, ऋषिपाल, शरण दास, अनुज जाटव, सलीम कुरैशी, मौ. इरफान, संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।