केक काटकर मनाया रालोद सुप्रीमो जयंत चैधरी का जनमदिन

- सहारनपुर में केक काटकर रालोद सुप्रीमो जयंत चैधरी का जन्मदिन मनाते रालोद कार्यकर्ता।
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद जयंत चैधरी का जन्मदिन केक काटकर मनाया तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराया जा सके।
रालोद कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर एकत्र हुए जहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी के 45वें जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राव कैसर व प्रदेश महासचिव चै. धीरसिंह ने कहा कि जयंत चैधरी का जन्मदिन युवाओं को समर्पित है। उन्हीं के निर्देश पर विगत दिवस युवा रालोद ने पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था जिसे सरकार ने मान लिया है। इस दौरान प्रदेश सचिव अयूब हसन, महानगर अध्यक्ष, भूषण चैहान, पार्षद आसिफ, गजेंद्र चैधरी, भूरा मलिक, फखरूल इस्लाम, अतुल फंदपुरी, वीरेंद्र तोमर, शौकीन राणा, शमीम अहमद, विशाल काम्बोज, संजय काम्बोज, रमेश चैहान, अनुज वर्मा, कृष्णलाल आदि मौजूद रहे। उधर रालोद खेल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. नीरपाल सिंह के नेतृत्व में हकीकत नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर केक काटकर जयंत चैधरी का जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. नीरपाल सिंह ने कहा कि करोड़ों युवाओं व किसानों की आवाज बुलंद करने वाले जयंत चैधरी आम जनता की लड़ाई भी मजबूती के साथ लडऩे का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंत चैधरी के आह्वान पर पुलिस भर्ती में आयु सीमा को बढ़ाए जाने को लेकर जो धरना प्रदर्शन किया था, उसी का परिणाम है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आयु सीमा तीन वर्ष बढ़ानी पड़ी। जयंत चैधरी ने युवाओं को न्याय दिलाने में तनिक भी देर नहीं की। इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष प्रविंद्र चैधरी, अरविंद मलिक, श्रवण कुमार, नितिन कुमार, सतीश चैधरी, युवराज, आरिफ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।