रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन

- सहारनपुर में मौहल्ला गोटेशाह में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद।
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने गोटे शाह की चुंगी पर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।
रालोद अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष शुक्रवार सुबह गोटे शाह की चुंगी पर पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मौहल्लेवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का जाना। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि वे उच्चाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। इसलिए रालोद कार्यकर्ताओं की समस्याओं की अधिकारियों द्वारा सुनवाई की जाएगी और उनका यथासंभव समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंती चैधरी का पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों को निर्देश भी है कि वे गरीबों, मजदूरों व किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं से रूबरू हों और सम्बंधित विभागों में जाकर अधिकारियों से मिलकर उनका समाधान कराने का प्रयास करें ताकि अधिक से अधिक लोग रालोद से जुड़ सकें।
इस मौके पर अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष साजिद अली, इमरान सिद्दीकी, इमरान पहलवान, शमशुद्दीन उर्फ भूरा, जिला महासचिव तहसीन सिद्दीकी, मारूफ उर्फ मि_ू, जिला सचिव मो समी, सितारा बेगम, मो. राशिद, मो. जमशेद, मुन्ना, फाहरुख अंसारी, जिला महामंत्री मुरसलीन अंसारी, नगर विधान सभा अध्यक्ष मुदस्सिर मलिक, देहात विधान सभा अध्यक्ष नफीस मलिक, बेहट विधानसभा अध्यक्ष राव इमरान खान, निजाम उर्फ आशु, शोएब आदि उपस्थित रहे।
