रालोद ही है भाजपा का एकमात्र विकल्प: नीरपाल

रालोद ही है भाजपा का एकमात्र विकल्प: नीरपाल
  • सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित करते खेलकूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह।

सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय लोकदल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। यदि सभी किसान ईमानदारी से एकजुट हो जाएं तो आगामी लोकसभा चुनाव केंद्र में किसानों की सरकार बनेगी।

चौ. नीरपाल सिंह आज यहां हकीकत नगर में रालोद की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज केवल किसानों का उत्पीडऩ ही नहीं हो रहा है, बल्कि महिलाओं का उत्पीडऩ भी चरम सीमा पर है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इन सबसे निजात पाने के लिए सभी को रालोद के बैनर तले एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रालोद ही भाजपा का एकमात्र विकल्प है। इसलिए कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में मजबूती के साथ जुटने का काम करें।

उन्होंने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ही संसद से लेकर सड़कों तक किसान, मजदूर, बेरोजगार व युवाओं की लड़ाई लडऩे का काम कर रहे हैं। बाकी सभी दलों के नेता अपने घरों में चुपचाप बैठे हैं। महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर व अरविंद मलिक ने कहा कि किसान बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी किसी भी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। बैठक में नरेंद्र सिरोही, सतीश चौधरी एडवोकेट, सतेंद्र सिंह, अभिनव कुमार, सुशील कुमार, नीरज कुमार, कमल सोनकर, मौ. आदिल, सलीम आदि मौजूद रहे।