रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में रालोद ने किया प्रदर्शन

- सहारनपुर में प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता।
सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर गैस की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की। इस दौरान महिलाएं भैंसा बुग्गी पर चूल्हा रखकर उपलों में रोटी बनाती हुई प्रदर्शन कर रही थी। गैस सिलेंडर को माला डालकर उसके आगे धूप बत्ती जला कर रसोई गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राव कैसर व संकल्प पत्र समिति के सदस्य चौ. नीरपाल सिंह के नेतृत्व बड़ी संख्या में धरना स्थल पर एकत्र हुए जहां से महिलाओं के साथ गगनभेदी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपति को सम्बोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राव केसर एवं चौधरी नीरपाल ने कहा की 1 महीने में गैस की कीमतें 75 रूपए प्रति सिलेंडर बढ़ चुकी हैं डीजल व पेट्रोल की कीमती आसमान को छू रही है केंद्र सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। उन्होंने अनुरोध किया कि तुरंत हस्तक्षेप कर केंद्र सरकार को निर्देशित करें की रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल की कीमतों को नियंत्रित किया जाए अन्यथा राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता सडक़ से लेकर संसद तक सरकार को घेरने का काम करेंगे।
प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह एवं महिला ब्रिगेड की प्रभारी आरती शर्मा ने कहा की महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ गया है। आए दिन रसोई गैस की कीमतें एवं वनस्पति तेल पर पैसे बढ़ रहे हैं जिससे महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है महिलाओं में सरकार के प्रति रोष चरम सीमा पर है। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से गजेंद्र चौधरी, अतुल फंदपुरी ,राव फरमान, राव जान मोहम्मद, आरिफ मुखिया, रविंद्र राणा, श्रवण कांबोज, संजय कंबोज, महावीर सिंह सैनी, प्रीतम सिंह सैनी, महर उद्दीन, मोहम्मद अरशद एवं महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष आरती शर्मा के नेतृत्व में पूनम चौधरी, शन्नो, गालफशा, हिना, सोनिया, बानो, सबिया, रूबी, जैनब, रानी, शाहिस्ता, नूरजहाँ, खुशनुमा, बाबरी आदि उपस्थित रही।