shobhit University Gangoh
 

Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर भीषण हादसा, राजस्थान के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 12 घायल

Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर भीषण हादसा, राजस्थान के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 12 घायल
  • Rewari News मंगलवार की सुबह दिल्ली जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग जयपुर के गांव सामोद के रहने वाले थे और क्रूजर गाड़ी में हरिद्वार से वापस लौट रहे थे।

रेवाड़ी। दिल्ली जयपुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी जयपुर के गांव सामोद के रहने वाले थे और क्रूजर गाड़ी में हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। क्रूजर गाड़ी हाईवे पर गाड़ी के निकट एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में करीब 12 लोग घायल भी हुए हैं।

सभी घायलों को बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बावल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जिला जयपुर के गांव सामोद निवासी मालूराम अपने पिता की अस्थियां बनाने के लिए सब जने रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार गए थे।

मंगलवार की सुबह सभी लोग क्रूजर गाड़ी में वापस जयपुर की तरफ जा रहे थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव ओढ़ी के निकट क्रूजर गाड़ी की टक्कर एक ट्रक से हो गई। हादसा इतना भीषण था कि क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में मालूराम, महेंद्र कुमार, आशीष, सुगना व भोरी देवी की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को क्रोध से निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Jamia Tibbia