सड़क दुर्घटना में घायलों को गोल्डन ऑवर में सहायता पुहंचाने वालों को ईनाम दिया जायेंगा

  • सड़क दुर्घटना में पूरे वर्ष कार्य करने वाले नागरिकों को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेंगा

सहारनपुर [24CN]। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में सहायता पहुंचाने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत किये जाने का निर्णय लिया है। सड़क दुर्घटना में दुसरों की सहायता करने वाले व्यक्ति को प्रत्येक केस के लिए 5000 रूप्ए का पुरस्कार राशि दी जायेंगी। यदि सहायता करने वाले एक से अधिक व्यक्ति है तो स्वीकृत 5 हजार रूपए की धनराशि को बराबर हिस्सों में विभाजित कर दिया जायेंगा। पूरे वर्ष सड़क दुर्घटना में सहायता करने वाले  नागरिकों को 10 राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिये जायेंगे।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री आर0पी0मिश्रा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटना में सहायता करने वाले व्यक्तियों के लिए स्कीम फॉर ग्रान्ट ऑफ ऐवार्ड टू द गुुड सेमेरेटियन चलाये जाने का निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि इसके अतिरिक्त जिनके द्वारा वर्ष भर इस तरह का कार्य करते हुये दुर्घटना मंे घायल अधिक से अधिक व्यक्तियों को बचाया गया है ऐसे 10 राष्ट्रीय स्तर के ऐवार्ड भी दिये जायेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक लाख रूपये की धनराशि दी जायेगी। उन्होने कहा कि योजना के जनपद स्तर पर क्रियान्वयन किये जाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

श्री आर0पी0मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए नामों की संस्तुति करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समितति में पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी व सम्भागीय परिवहन अधिकारी सदस्य रहेंगे और क्रियान्वित किये जाने के सम्बन्ध में प्रत्येक जनपद के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) प्रथम नोडल अधिकारी के रूप में नामित किये गये है। इसी प्रकार जनपद में परस्पर समन्वय बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा भी नोडल अधिकारी नामित किये जायेगें।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि अच्छे नागरिक बनें और दुर्घटना मंे घायल व्यक्तियों की गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के एक घण्टे के अन्दर) में चिकित्सीय उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाए। और घोषित इनाम पाएं।