भारतीय किसान यूनियन (भानू) की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दर्जनों लोगों ने थामा संगठन का दामन

भारतीय किसान यूनियन (भानू) की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दर्जनों लोगों ने थामा संगठन का दामन
  • सहारनपुर में भाकियू भानू की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की समीक्षा बैठक में क्षेत्र के किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में किसानों की वर्तमान स्थिति, फसलों के उचित मूल्य, बिजली आपूर्ति, सिंचाई व्यवस्था तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूती भी मिली, जब व्यापार जगत से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तियों सहित दर्जनों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (भानू) की नीतियों और कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुलाटी, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष परविंद्र सिंह, तेजप्रीत सिंह और अभिषेक चावला समेत दर्जनों लोगों ने औपचारिक रूप से संगठन का दामन थामा। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा किसानों की आवाज बनकर उनके हितों की लड़ाई लड़ता रहेगा और किसी भी स्तर पर किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राजू माजरा ने बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संगठन किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय है और जल्द ही संबंधित अधिकारियों के समक्ष इन मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply