shobhit University Gangoh
 

बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर राजस्व वसूली की जाए – मण्डलायुक्त

बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर राजस्व वसूली की जाए – मण्डलायुक्त
  • टैक्स चोरी करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जाए – लोकेश एम.

सहारनपुर [24CN]। मण्डलायुक्त श्री लोकेश एम ने कहा कि राजस्व वसूली मंे तेजी लाई जाए। जिन विभागों की प्रगति धीमी है वो पूरी सक्रियता के साथ राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप करें। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर राजस्व वसूली की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टैक्स की चोरी रोकेने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। साथ ही टैक्स चोरी करने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध दण्ड़ात्मक प्रभावी कार्रवाही की जाए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली न करने वाले कर्मियांे पर संख्त कार्रवाही की जायेंगी। उन्होंने सहारनपुर जनपद में आबकारी, खनन, स्टाम्प और वन विभाग, मुजफ्फरनगर में परिवहन और वाणिज्यकर विभाग द्वारा लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली न करने पर नाराजगी व्यक्त की।

श्री लोकेश एम आज यहां आयुक्त सभागार में मण्डलीय राजस्व टॉस्क फोर्स (कर करेत्तर) की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी राजस्व प्राप्ति में वार्षिक लक्ष्य के साथ ही मासिक लक्ष्य पर भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि 15-15 दिन की कार्ययोजना बनाकर कार्रवाही की जाये। उन्होने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि राजस्व की वसूली शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चि करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये की कंही पर टैक्स चोरी न हो। उन्होने कहा कि जिस भी विभाग में टैक्स की चोरी होती है उसे रोकने तथा राजस्व वसूली करने के लिये प्रभावी कार्ययोजना बनायी जाये।

मण्डलायुक्त ने आबकारी विभाग के द्वारा अन्य जनपदों के सापेक्ष कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनपद सहारनपुर में माह तक के लक्ष्य के सापेक्ष 69.67 प्रतिषत, मुजफ्फरनगर में 76.11 प्रतिषत व जनपद शामली में 71.77 प्रतिषत वसूली रही है। जनपद सहारनपुर की वसूली अन्य जनपदों के सापेक्ष कम है।  इसी प्रकार परिवहन विभाग के द्वारा जनपद सहारनपुर में माह तक के लक्ष्य के सापेक्ष 63.13 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 58.21 व जनपद शामली में 61.66 प्रतिशत वसूली रही है। जनपद मुजफ्फरनगर की वसूली अन्य जनपदों के सापेक्ष कम है। वाणिज्यकर विभाग के द्वारा जनपद सहारनपुर में माह तक के लक्ष्य के सापेक्ष 90.07 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 64.53 व जनपद षामली में 76.86 प्रतिषत वसूली रही है। जनपद मुजफ्फरनगर की वसूली अन्य जनपदों के सापेक्ष कम है। उन्होंने स्टाम्प और पंजीयन विभाग के अधिकारियेां को भी निर्देश दिए कि राजस्व प्राप्ति में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सहारनपुर जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष 63.15 प्रतिशत वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन श्री डी.पी.सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री अलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी शामली श्री अरविन्द कुमार सिंह सहित मण्डलीय अधिकारी मौजूद थे।

Jamia Tibbia