सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान
- सहारनपुर में गुर्जर भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का दृश्य।
सहारनपुर। राजकीय शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान व नवनियुक्त प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों के स्वागत समारोह में भारतेंदु युग हिंदी पत्रकारिता का राष्ट्रीय चेतना में योगदान पुस्तक का विमोचन किया गया। स्थानीय दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में राजकीय शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि हर्षदेव स्वामी का संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप रोहिला ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में पदाधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान व नवनियुक्त प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता डा. सुषमा देवी द्वारा रचित पुस्तक भारतेंदु युग हिंदी पत्रकारिता का राष्ट्रीय में योगदान का विमोचन किया। जनपद मंत्री अनिरूद्ध चौहान ने संगठन की मजबूती के लिए शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरेश यादव व संचालन नरेश कुमार एवं श्रीमती ऋतु गोयल ने किया। इस दौरान शेरसिंह यादव, योगेंद्र दास, दुर्गा विजय, अवधेश कुमार, वीरेंद्र यादव, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, मांगेराम, तेजपाल, शिवकुमार, बिजेंद्र कुमार, श्रवण यादव, प्रवेश कुमार, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती अनु, करूणेश कुमार, माधोप्रसाद, सुमन यादव, आशु दुआ, विशाखा सिंह, रविंद्र कुमार, सचिन त्यागी, प्रदीप गुप्ता, देवेंद्र कुमार, सोनिया चौधरी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
