सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का किया सम्मान
  • सहारनपुर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को सम्मानित करते सीओ सदर।

सहारनपुर [24CN] । पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डा. एस. चन्नपा के निर्देशन में आयोजित पेंशनर्स विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक सदर/लाइन अजेंद्र यादव ने पेंशन पर जाने वाले उपनिरीक्षक अनवर खलील व ओपी ऋषिपाल सिंह को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व सपारी शूट देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव व पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।