shobhit University Gangoh
 

हाट स्पाट: मीडिया कवरेज पर भी प्रतिबंध, जारी पास भी तत्काल प्रभाव से वापस

हाट स्पाट: मीडिया कवरेज पर भी प्रतिबंध, जारी पास भी तत्काल प्रभाव से वापस
DM Saharanpur

सहारनपुर: जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में बैठक करते हुए बताया है कि सहारनपुर में पिछले चार दिनों में कोरोना संक्रमण से प्रभावित 6 पाजिटिव केसेस की सूचना प्राप्त हुई है।

सहारनपुर जनपद में पाजीटिव केसेस का ईपीआई सैन्टर /हाट स्पाट ग्राम दुमझेडा ब्लाक सरसावा/थाना चिलकाना, लोहनी सराय/ढोलीखाल, नगर निगम सहारनपुर क्षेत्र/ थाना कुतुबशेर, याहियाशाह पक्काबाग नगर निगम सहारनपुर क्षेत्र/थाना मण्डी एवं हबीबगढ माहीपुरा नगर निगम सहारनपुर क्षेत्र/ थाना जनकपुरी के अन्तर्गत स्थित/स्थल है।

बताया कि तत्काल प्रभाव से इन क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्तियों को बाहर जाने से एवं बाहरी व्यक्तियों को इस क्षेत्र में प्रवेश करने से प्रतिबन्धित किया जाता है। केवल सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुडे अधिकृत व्यक्ति ही इस क्षेत्र में आवागमन कर सकते है। पूरे क्षेत्र में फायर बिग्रेड की गाडी से सैनिटाइज कराया जा रहा है। सैक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गयी है। इस क्षेत्र में जारी सभी पास तत्काल प्रभाव से वापस ले लिये गये हैं। क्षेत्र में स्थित बैकिग गतिविधि एवं राशन की दुकानों को भी प्रतिबन्धित कर दिया गया है। सरकारी मीडिया को छोडकर अन्य सभी प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया को तत्कालिक प्रभाव से प्रतिबन्धित कर दिया गया है।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस0बी0 सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, मुख्य चिकित्साधिकारी बी0 एस0 सोढी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia