देवीकुण्ड रोड स्थित शव विश्राम स्थली पर जीर्णोद्धार कार्य का प्रारंभ
- देवीकुण्ड रोड पर विश्राम स्थली पर पूजा अर्चना करते ट्रस्ट के पदाधिकारी
देवबंद [24CN]: श्री सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट (रजि.) देवबंद की मांग पर देवीकुण्ड रोड स्थित शव विश्राम स्थली पर जीर्णोद्धार कार्य का आरंभ हो गया है।
श्री सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट देववृन्द द्वारा एक वर्ष पूर्व शव विश्रामस्थल के जीर्णोद्धार की मांग माननीय क्षेत्रीय विधायक जी से की गई थी। मांग को लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह द्वारा पूरा मान लेने के बाद मंगलवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश सिंघल ने नगर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ पंडित कैलाश शर्मा द्वारा शव विश्राम स्थल का भूमि पूजन व शिलान्यास कराया। ट्रस्ट महामंत्री रितेश बंसल एडवोकेट के बताया की शव विश्राम स्थली पर पूर्व में टीन शेड पड़ा हुआ है जो कि बारिश में और अत्यधिक धूप में वहाँ शव रखना परेशानी बन जाता है। जिसके लिये विश्राम स्थली के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यकरण की मांग ट्रस्ट के संरक्षक व राज्य मंत्री कुँवर बृजेश सिंह से की गई थी। जिसका कार्य आरंभ हो गया है।
भूमि पूजन में मुख्य रूप से ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश सिंघल, विपिन गर्ग, संजय गुप्ता, अरविंद मंगल, आशुतोष गुप्ता, जितेंद्र गोयल, अजय गर्ग, विकास त्यागी, घनश्याम गुप्ता, प.विशाल शर्मा, राजकुमार जाटव, वैभव अग्रवाल, राममोहन सैनी, आदित्य गर्ग, आकाश कश्यप आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
