हवन-यज्ञ के साथ श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम

- सहारनपुर में गांव चकवाली में हवन-यज्ञ करते श्रद्धालु।
गंगोह। विकास खंड के गांव चकवाली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज आठवें दिन हवन-यज्ञ के साथ विश्राम हो गया। कथाव्यास पं. संजय प्रपन्नाचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने का आह्वान किया। गांव चकवाली में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के आठवें दिन पं. संजय प्रपन्नाचार्य द्वारा हवन यज्ञ कराया गया जिसमें मुख्य यजमान अमर सिंह प्रजापति व बृजपाल प्रजापति ने पूजन किया। जबकि रोहित शास्त्री ने विधिविधान के साथ पूजन सम्पन्न कराया।
श्रीमद भागवत कथा को विश्राम देते हुए पं. संजय प्रन्नाचार्य महाराज ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा व्यक्ति को जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करता है उस पर ईष्ट कृपा बरसती है। हवन-यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान अनिल शर्मा, मुकेश शर्मा, सुभाष प्रजापति, विक्रम प्रजापति, शेखर प्रजापति, वंश प्रजापति, दीपांशु प्रजापति, शिवम प्रजापति, पोपीन प्रजापति, प्रिंस प्रजापति, अमरदीप मुखिया, इलम सिंह प्रजापति, शेखर प्रजापति, मुकेश गुप्ता, अशोक गुप्ता मिनी मोदी, रचित गुप्ता, राजकुमार प्रजापति, रामकुमार प्रजापति, मुकेश प्रजापति आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।