कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि: अनिल

- सहारनपुर में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करते कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बैठक बैठक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा। सर्किट हाउस पहुंचे प्रदेश के मंत्री अनिल कुमार का पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश सरकार में राष्ट्रीय लोकदल के कैबिनेट मंत्री माननीय अनिल कुमार सहारनपुर सर्किट हाउस पहुंचे जहां पर पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है एवं हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल भूतपूर्व किसान मसीहा चैधरी चरण सिंह की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी के कुशल नेतृत्व में गांव गरीब देहात किसानों मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं का लाभ उठाएं एवं आम जनता तक इसका प्रचार प्रसार करें।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी समस्याएं मंत्री अनिल कुमार को बताई जिस पर मंत्री अनिल कुमार ने जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के आदेश दिए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव चैधरी धीरसिंह, जिला अध्यक्ष शाहजमां खान, प्रदेश सचिव चैधरी अयूब हसन, मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिलाअध्यक्ष राव केसर, युवा जिलाध्यक्ष पुनीत चैधरी, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रधान जसमेर सिंह, विदित मलिक, राव शौकीन, बिजेंद्र सिंह जिया उर रहमान आदि उपस्थित रहे।