बेटियों का सम्मान सर्वोपरि, जयंती पर होंगी प्रतिभाशाली बेटियां सम्मानित: चै. नीरपाल सिंह

बेटियों का सम्मान सर्वोपरि, जयंती पर होंगी प्रतिभाशाली बेटियां सम्मानित: चै. नीरपाल सिंह
  • सहारनपुर में जनसम्पर्क अभियान चलाते चै. नीरपाल सिंह।

सहारनपुर। चौधरी चरण सिंह की जयंती (23 दिसम्बर) के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। दिल्ली रोड स्थित वरुण विहार क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नीरपाल सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चैधरी एडवोकेट, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर तथा महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक के साथ कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संपर्क किया।