अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
  • सहारनपुर में सपा की मासिक बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में आगामी 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए पूरी मजबूती के साथ संगठन के बल पर जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित कर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने का आह्बान किया गया था जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से अलग किया जा सके।

अम्बाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव आंसर के लिए एक बड़ी चुनौती है जिसके लिए हम सभी को मानसिक रूप से तैयार होकर चुनाव में सफलता हासिल करने का लक्ष्य  निर्धारित कर चुनाव की तैयारी में लगा होगा। पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर एवं प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जो जनता के हित में रही हो केवल जनता को गुमराह करने का कार्य भाजपा द्वारा किया जा रहा है।

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम अख्तर ने कहा कि जनता विकल्प के रूप में केवल समाजवादी पार्टी को ही सही मानती है।  ब्लॉक प्रमुख चैधरी ताहिर हसन, चैधरी नियाज हसन, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, प्रदेश सचिव रूही अंजुम,पार्षद फहाद सलीम, रमेश पवार, संदीप सैनी, राजकुमार घटडा, काशिफ अल्वी, गुलजार सलमानी, मुस्तकीम राणा, नवाब यादव, महजबी खान, हसीन कुरैशी, अच्छन यादव, नीतीश यादव, शहजाद माजरा, इमरान मलिक, राजकुमार प्रधान, फुरकान त्यागी, जिन्दा, गौरव यादव, महिंद्र राकेश, वीरेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक में भारी संख्चा में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply