समस्याओं को लेकर खाताखेड़ी के क्षेत्रवासियों ने निगम कार्यालय पर दिया धरना

समस्याओं को लेकर खाताखेड़ी के क्षेत्रवासियों ने निगम कार्यालय पर दिया धरना
  • सहारनपुर में नगर निगम कार्यालय पर धरना देते खाताखेड़ी के क्षेत्रवासी।

सहारनपुर। महानगर के मोहल्ला खाताखेड़ी के मुख्य सड़क निर्माण कराने व गलियों और नाला निर्माण करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष इमराम खान के नेतृव में नगर निगम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान जब प्रदर्शनकारियों से कोई भी अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो उन्होंने अपना ज्ञापन नगरायुक्त कार्यालय पर चस्पा कर दिया।

नगर निगम कार्यालय पर आयोजित धरने प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि निगम अधिकारियों की मानसिकता पूरी तरह जन विरोधी और तानाशाही वाली है। सहारनपुर की जनता को जागरुक होकर अपने अधिकारों के लिए इन तानाशाहों से एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा।

इस अवसर पर आईपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर राणा, महासचिव खुर्शीद अहमद, नगर सचिव आरिफ मंसूरी, नगर सचिव रवि कुमार, पूर्व सचिव शादाब अंसारी, अध्यक्ष वार्ड सलीम मलिक, जैद खान, नसीम अहमद, राव सलीम, शहजादी बेगम, आलीशान, बशारत खान, एहतेशाम खान, जब्बार अहमद. सादिक. इकबाल अहमद, इमरान सिक्का, राशिद अहमद, साजिद, रेहान .आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Jamia Tibbia