गणतंत्र दिवस किसी धर्म, जाति या सम्प्रदाय से न जुड़कर राष्ट्रीयता से जुड़ा है – डाॅ0 धर्म सिंह सैनी

- केन्द्र और राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है- आयुष मंत्री
सहारनपुर [24CN] : उत्तर प्रदेश के आयुष, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.ॅ धर्म सिंह सैनी ने कहा कि 26 जनवरी सन 1950 को हमारे देश को पूर्ण स्वायत्त गणराज्य घोषित किया गया था। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस का यह दिन किसी विशेष धर्म, जाति या संप्रदाय से न जुड़कर राष्ट्रीयता से जुड़ा है। देश का हर नागरिक गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकार लगातार बिना किसा भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा अपराधों में कमी लाकर आम जनता को राहत देने का कार्य किया जा रहा है।
डा.ॅ धर्म सिंह सैनी आज यहां पुलिस लाईन में परेड की सलामी लेने के बाद समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक माहमारी के दौर में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाॅफ, शासन, प्रशासन और पुलिस कर्मियों ने जिस तरह से कार्य किया है। उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि कृषि के सुधार के लिए बनाये गये काूननों से देश में आर्थिक सुधारों के साथ ही किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों पर आशंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु, इसमें कोई संदेह नहीं है कि किसानों के हित के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि किसान बिलो का विरोध न करके उनका समर्थन करना देश हित में होगा। उन्होंने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण कर प्रदेश सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देने का काम किया है।
आयुष, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने परेड की सलामी ली। परेड की कमाण्ड सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सैय्यद अली अब्बास कर रहे थे। समारोह में मुख्य आरक्षी श्री अफजाल अहमद और श्री नरेश पाल सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गणतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के द्वारा नामित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। समाहरोह में मण्डलायुक्त श्री ए0वी0राजमौलि, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री उपेन्द्र अग्रवाल, जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. एस. चनप्पा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।