छेडछाड़ के आरोप में एक गांव के प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज
- विधवा महिला की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
देवबंद [24CN] : एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर ग्राम प्रधान पर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान ने उसे मकान बनवाने का आश्वासन दिया था। इसी सिलसिले में उससे मिलना जुलना होता रहा। आरोप है कि 23 जून को उक्त प्रधान उसके घर आया तथा मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गई। शोर मचाने पर बेटी को मौके पर आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।