मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाना गरीबों पर सीधा हमला: संदीप राणा
- सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसजन।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा एवं महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को मनरेगा कानून से हटाए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। आज सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता ध्यानमग्न महात्मा गांधी का चित्र लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाना एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा गरीबों, दलितों और पिछड़ों को रोजगार की गारंटी देने के लिए बनाया गया यह कानून भाजपा सरकार द्वारा कमजोर कर दिया गया है। नए प्रारूप में रोजगार की कोई गारंटी नहीं है और 125 दिन रोजगार देने का वादा केवल छलावा है। यह बदलाव ग्रामीण गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक छीनने जैसा है। संदीप राणा ने कहा कि गांधी जी के नाम को हटाना उनकी विचारधारा, विरासत और नैतिक मूल्यों पर सीधा हमला है, जिसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि भाजपा का यह कदम लोकतंत्र और संविधान के लिए गंभीर खतरा है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की अहिंसा और सर्वधर्म समभाव की नीति को मानने वाले करोड़ों भारतीयों का यह अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसका मूल संगठन आरएसएस हमेशा से गांधी जी की विचारधारा के विरोधी रहे हैं। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, एआईसीसी सदस्य चैधरी मुजफ्फर अली, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चैधरी, अशोक सैनी एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में गोडसेवादी सोच रखने वाले लोग सत्ता में हैं, जिनकी संविधान और लोकतंत्र के प्रति निष्ठा नगण्य है। सभा को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव सतपाल बर्मन एवं जिला अध्यक्ष मनीष सहगल ने भी संबोधित किया।
दर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, मेहरबान आलम, चैधरी मुजफ्फर अली, अशोक सैनी, प्रवीण चैधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, आरिफ खान, अक्षय चैधरी, अरविंद पालीवाल, सतपाल बर्मन, श्वेता सैनी, गौरव वर्मा, अनिरुद्ध गुरुंग, दीपक सैनी, इमरान कुरेशी, सोनू पठान, भूपेंद्र सैनी, हरिओम मिश्रा, अनुज शर्मा, मयंक शर्मा, नसीब खान, सौरव भारद्वाज, इकराम खान, आरिफ मंसूरी, प्रभजीत सिंह, उपमा सिंह, रीटा बब्बर, श्रमिष्ठा सिंह, रेखा धीमान, सीता भारद्वाज, रुखसार, निसात, इरम, शहनाज, प्रीती, राखी, डॉ. राजा फरीद, जमाल अहमद, इसरार प्रधान, युनुस अंसारी, अमरदीप जैन, मनीष सहगल, मुकेश वर्मा, पवन राणा, राकेश वर्मा, शहनाज बेगम, मोहम्मद इम्तियाज, रणवीर सिंह बंदूखेड़ी, नदीम गुड्डू, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
