पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गांधी की जयंती पर किए गए याद

देवबंद। रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
नगर के भायला रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी और ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी ने स्व. राजीव गांधी को आधुनिक भारत का युगदृष्टा बताया। कहा कि राजीव गांधी ने भारत के अंदर दूर संचार क्रांति लाकर एक सराहनीय काम किया। मोबाइल व कंप्यूटर राजीव गांधी की देन हैं। उन्होंने भारत में एकता, अखंडता और विकास कार्यों पर देश को आगे ले जाने का काम किया। पीसीसी सदस्य राहत खलील, शमशाद जंग, अफजाल कुरैशी व रिहान कुरैशी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का आहूति दी। इसलिए हम सभी कार्यकर्ता उनके चिन्हों पर चलकर उनके अधूरे सपनों का साकार करने का संकल्प लेते हैं।
डा. विश्वनाथ गौतम, अशरफ भारती, अनवार सिद्दीकी व शहजाद उस्मानी आदि ने भी विचार रखे। राशिद खान, नबील मसूदी, आलिम खान, साजिद कुरैशी, लईक अंसारी, रामगोपाल यादव, उमराव सिंह, शमीद दाउदी व कृष्णा राजपूत आदि मौजूद रहे।