लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकतार्: मजहबी

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकतार्: मजहबी
  • सहारनपुर में सपा महिला सभा की बैठक को सम्बोधित करती जिलाध्यक्षम महजबी खान।

सहारनपुर। समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने व आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित जिला

कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी कर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का काम करें ताकि इसका फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में सपा को मिल सके तथा सपा प्रत्याशी को विजयी बनाया जा सके।

महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं ताकि संगठन के बूथ स्तर पर मजबूत होने पर ही जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिला मतदाता ही निर्णायक भूमिका में होंगी। इसलिए लोकसभा चुनाव को चुनौती मानकर चुनाव प्रचार में जुट जाएं।

रामपुर मनिहारान विधानसभा अध्यक्ष रूबी कौशिक, गंगोह विस अध्यक्ष जिंदी, पूर्व प्रदेश सचिव राजदा, जिला सचिव साबरीन ने कहा कि सपा में ही महिलाओं का हित सुरक्षित है क्योंकि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के सर्वसमाज के लिए कार्य कर रही हैं।

बैठक को पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी, जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, बेहट नगराध्यक्ष मेहताब, जिला सचिव उषा, इसराना व शबनम ने भी सम्बोधित किया। बैठक में इमराना, फरमाना, नूरजहां, सुनीता, शीला, नफीसा, जुलेखा, गुलफातमा, जरीना, शाहनी, बलदेई, बबीता, वेदपाल पटनी, विमला आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।